Home Blog एकलव्य विद्यालय प्रकरण में आरोपी शिक्षक, प्राचार्य और निगरानी समिति पर कार्रवाई...

एकलव्य विद्यालय प्रकरण में आरोपी शिक्षक, प्राचार्य और निगरानी समिति पर कार्रवाई की मांग

0
बस्तर संभाग बंद सहित सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की चेतावनी

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने एकलव्य आवासीय विद्यालय भोपालपटनम में छात्राओं से कथित छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिक्षक की तत्काल गिरफ्तारी तथा प्राचार्य एवं विशेष निगरानी समिति के सदस्यों के खिलाफ भी आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।

जग्गूराम तेलामी ने कहा कि परिजनों और छात्राओं के अनुसार वर्ष 2024-25 से ही आरोपी शिक्षक द्वारा आपत्तिजनक स्पर्श किए जाने की शिकायतें विद्यालय प्रबंधन को दी जाती रही थीं। इसके बावजूद प्राचार्य एवं निगरानी समिति द्वारा शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और मामले को दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यदि इन आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित अधिकारियों और समिति के सदस्यों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Ro.No - 14097/148

सर्व आदिवासी समाज ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि छात्राओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। जिला अध्यक्ष जग्गूराम तेलामी ने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग बंद सहित विभिन्न लोकतांत्रिक आंदोलनों और सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार पर विचार करेगा।

तेलामी ने आरोप लगाया कि बस्तर क्षेत्र में संचालित कई आदिवासी आश्रम एवं छात्रावासों की व्यवस्थाएं चिंताजनक स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि आदिम जाति विभाग के अधिकारी निर्माण और सामग्री सप्लाई में व्यस्त हैं वही जिम्मेदार राजनेता अपने चहेते लोगों को अधीक्षक बनवाने की जुगाड में हैं।

आश्रम छात्रावास के छात्रों को मूलभूत सुविधाएं, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए व्यापक सुधार तथा नियमित निगरानी की आवश्यकता है।
आदिम जाति कल्याण विभाग से छात्रावासों एवं आश्रमों की समग्र समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here