Home Blog राज्य शासन आदेश व कलेक्टर निर्देशों का शिक्षक कर रहे अवहेलना अंतर्राष्ट्रीय...

राज्य शासन आदेश व कलेक्टर निर्देशों का शिक्षक कर रहे अवहेलना अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक – विजय झाडी

0
जिला मुख्यालय में जमे शिक्षकों पर उठे सवाल, डिजिटल साइन अटेंडेंस व्यवस्था के बावजूद मैदानी स्कूलों में नहीं पहुंचने का आरोप

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला मुख्यालय राज्य शासन द्वारा शिक्षकों की पदस्थापना एवं शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर जारी निर्देशों के बावजूद जिला स्तर पर आदेशों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कुछ शिक्षक शासन के निर्देशों तथा कलेक्टर द्वारा जारी आदेशों की अनदेखी करते हुए अब भी जिला मुख्यालय में ही जमे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि डिजिटल साइन अटेंडेंस व्यवस्था लागू होने के बावजूद संबंधित शिक्षकों की वास्तविक उपस्थिति एवं पदस्थापित विद्यालयों में उनकी सेवाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। यदि शिक्षक अपने मूल पदस्थापना स्थल के बजाय जिला मुख्यालय में ही रहकर कार्य कर रहे हैं, तो इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

Ro.No - 13954/39

मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि जब शासन और जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, तो उनका पालन सुनिश्चित क्यों नहीं कराया जा रहा है? आखिर किन परिस्थितियों में आदेशों की लगातार अनदेखी हो रही है और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?

इस मामले की निष्पक्ष जांच कर शिक्षकों की वास्तविक पदस्थापना, डिजिटल अटेंडेंस रिकॉर्ड एवं विद्यालय में भौतिक उपस्थिति का मिलान कराया जाना चाहिए। यदि जांच में आदेशों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

साथ ही जिला प्रशासन से मांग है कि शासन के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो। प्रश्न यह है—शासन के आदेश सर्वोपरि हैं या फिर जिला मुख्यालय में बैठे कुछ लोगों की मनमानी?
जिला अध्यक्ष विजय झाड़ी
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक बीजापुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here