Home Blog मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ तथा स्वास्थ्य...

मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ तथा स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी। सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाना है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 सितम्बर 2026 को विकासखंड मस्तूरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मस्तूरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 04 स्टॉल लगाए गए – प्रथम स्टॉल – स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार: डॉ. उज्जवला कराडे, महिला रोग विशेषज्ञ द्वारा सेवाएं दी गई।

Ro.No - 13954/39

द्वितीय स्टॉल – आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदन कार्ड: आशीष यादव एवं सुशील पात्रे द्वारा कार्ड बनाए गए।तृतीय स्टॉल – सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्शचतुर्थ स्टॉल – टीबी मुक्त भारत: प्रखर मिश्रा द्वारा सेवाएं दी गई।शिविर का शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सभापति जिला पंचायत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी गजानंद विश्वकर्मा, मीडिया से चंद्र प्रकाश निर्णेजक, पत्रकार तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी बीएमओ डा . अनिल कुमार, भूपेन्द्र देवांगन, बीपीएम, संतोष महिलांगे, बीईटीओ, प्रखर मिश्रा, एसटीएस, अजीत नाविक (टीबी कार्यक्रम), राघवेन्द्र मरावी, फार्मासिस्ट, श्री हीरा लाल यादव, बीसी मितानिन कार्यक्रम, श्रीमती मीना जान, बीसी मितानिन कार्यक्रम एवं एमटी, मितानिन आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम सूर्यवंशी, बीडीएम मस्तूरी द्वारा किया गया तथा अतिथियों का आभार प्रदर्शन भूपेन्द्र देवांगन, बीपीएम द्वारा किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को 17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली 12 पहलों (स्वस्थ नारी सशक्त परिवार, आयुष्मान कार्ड, वय वंदन कार्ड, टीबी मुक्त भारत, रक्तदान शिविर, अंगदान संकल्प, स्वच्छता अभियान आदि) की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

स्वास्थ्य शिविर में 338 लोगों ने भाग लेकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here