Home Blog नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में 04 आरोपी गिरफ्तार ।

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के प्रकरण में 04 आरोपी गिरफ्तार ।

0
घटना के 05 घंटे के भीतर सिटी कोतवाली पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही।
अपहरण एवं मारपीट कर नाबालिक से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप ।
घटना का संक्षिप्त विवरण :

प्रार्थी द्वारा थाना सिटी कोतवाली कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिक बेटी उम्र 17 वर्ष 04 माह को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 321/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपहृता की लगातार तलाश की गई। परिजनों से सूचना प्राप्त होने पर नाबालिक बालिका को परिजनों एवं गवाहों की उपस्थिति में दस्तयाब किया गया। पूछताछ में बालिका द्वारा आरोपियों द्वारा गाली-गलौच एवं मारपीट करते हुए उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जाने की जानकारी दी गई।

Ro.No - 13954/39

प्रकरण में धारा 64(1), 70(2), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस तथा 4, 6, 8, 10 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना सिटी कोतवाली से विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम एवं साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को उनके निवास स्थान पर घेराबंदी कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

पूछताछ एवं विवेचना में अपराध से संबंधित तथ्यों के आधार पर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय कांकेर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. संतोष कुमार, पिता देवीलाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम धोड़दा, पो. बैजनपुरी, थाना कोरर, जिला कांकेर।
2. राहुल मंडावी, पिता राम सिंह मंडावी, उम्र 20 वर्ष, निवासी धोड़दा, थाना कोरर, जिला कांकेर।
3. गुपेश कुमार दर्रो, पिता स्व. बल्दुराम दर्रो, उम्र 21 वर्ष, निवासी धोड़दा, पो. बैजनपुरी, थाना कोरर, जिला कांकेर।
4. मनीष सेवता, पिता स्व. सदेशराम सेवता, उम्र 28 वर्ष, निवासी शीतलापारा धोड़दा, थाना कोरर, जिला कांकेर।

पुलिस टीम

निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, उप निरीक्षक प्रज्ञा, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वरी भगत, प्रधान आरक्षक 1513 शेख शरीफ सिद्दीकी, आरक्षक 711 ईश्वर साहू, आरक्षक 1228 रामप्रसाद साहू ।

साइबर सेल :- निरीक्षक राजेंद्र साहू, प्रधान आरक्षक सचिन शोरी , प्रधान आरक्षक छेदन सोनकर, आर.ज्ञानचंद ठाकुर, आरक्षक भूपेश नेताम, आर. रामरतन निषाद की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कांकेर पुलिस द्वारा सूचना देने हेतु अपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। प्राप्त सूचना एवं सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here