Home Blog धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना...

धारदार चाकू से युवक पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त।

0
पुरानी बातों को लेकर विवाद के बाद आरोपी ने युवक पर किया चाकू से वार।
आरोपी थाना कांकेर का सूचीबद्ध गुण्डा-बदमाश ।
आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज ।
घटना का संक्षिप्त विवरण

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

दिनांक 02.11.2026 की रात्रि लगभग 11:00 बजे प्रार्थिया शानो आनंद, निवासी संजयनगर कांकेर द्वारा थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी अनमोल सारथी द्वारा पुरानी बातों को लेकर उसके पुत्र आयुष आनंद के साथ विवाद करते हुए अश्लील गाली-गलौज एवं मारपीट की गई। इस दौरान आरोपी ने जान से मारने की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से आयुष आनंद के पेट, कमर पर वार कर दिया, जिससे उसे चोटें आईं।

Ro.No - 14097/148

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 389/2026, धारा 296, 118(1), 351(3), 109 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनमोल सारथी की पतासाजी कर उसे भण्डारीपारा कांकेर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू से हमला करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।

आरोपी अनमोल सारथी को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं आपराधिक रिकॉर्ड:- अनमोल सारथी, पिता स्व. ईश्वर सारथी, उम्र 21 वर्ष, निवासी महादेव वार्ड, कांकेर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर।

आरोपी के विरुद्ध पूर्व में दर्ज आपराधिक प्रकरण :

1. अपराध क्रमांक 255/2024, धारा 296, 115(2), 351(2) बीएनएस।

2. अपराध क्रमांक 107/2025, धारा 281, 125(ए), 295, 351(2) बीएनएस।

3. अपराध क्रमांक 317/2025, धारा 78(2), 296, 351(3), 333 बीएनएस, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 12 पॉक्सो एक्ट।

4. अपराध क्रमांक 68/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।

जप्त संपत्ति

– घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू।

सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र साहू, सउनि श्री सोमेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक कौशल साहू एवं आरक्षक रोशन राठौर, रामप्रसाद साहू, देवदत्त कड़ियाम तथा पुरन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने के लिए आपराधिक हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 संचालित किया जा रहा है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here