Roshan Sodhi was doing this work after leaving ‘Taarak Mehta Ka Ooltah Chashma’. Gurucharan Singh was in debt, why did he leave the show?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के एक्टर गुरुचरण सिंह की खोजबीन में पुलिस लगातार लगी हुई है। दिल्ली में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गुरुचरण के लापता होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली है। फैमिली के साथ ही फैंस और उनके सेलिब्रिटी फ्रेंड्स भी उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।
गुरुचरण सिंह लंबे समय तक ‘तारक मेहता…’ शो से जुड़े रहे। उनका पंजाबी कॉमेडी कैरेक्टर काफी फेमस हुआ। इतना कि उन्होंने शो तक छोड़ दिया, लेकिन फैंस की भारी डिमांड के चलते उन्हें वापसी करनी पड़ी। हालांकि, दोबारा फिर उन्होंने ‘तारक मेहता…’ शो को अलविदा कह दिया और फिर कभी लौटकर नहीं आए।
दो बार छोड़ा था शो
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो गुरुचरण सिंह के लिए वरदान जैसा साबित हुआ था। इस शो से पहले वह कर्ज के बोझ तले दबे थे। उसे चुकाने के लिए उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्ट ज्वाइन की। पहले एपिसोड से लेकर अब तक घर-घर में ‘रोशन सिंह सोढ़ी’ का उनका खुशमिजाज अंदाज चर्चा में बना है।
गुरुचरण सिंह 2008-2013 तक शो का हिस्सा बने रहे। बाद में असित मोदी से कुछ विवाद के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। हालांकि, तब तक वह इतने पॉपुलर हो चुके थे कि दूसरे किसी एक्टर को फैंस ‘सोढ़ी’ के रोल में एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं थे। लोगों की डिमांड के आगे मेकर्स को घुटने टेकने पड़े और गुरुचरण सिंह वापस आए।
दोबारा इस कारण से छोड़ा था शो
वापसी के बाद छह साल तक उन्होंने शो किया। फिर 2020 में लॉकडाउन के वक्त उन्होंने फिर से शो छोड़ दिया। गुुरुचरण सिंह ने दोबारा शो अपने पिता का ध्यान रखने के लिए छोड़ा था। उनकी सर्जरी हुई थी। ऐसे में एक्टिंग से दूरी बनाते हुए गुरुचरण घर पर ही पिता का ख्याल रखने लगे।
कर्ज में डूबे थे गुरुचरण सिंह
एक बार लाइव के दौरान गुरुचरण सिंह ने खुलासा किया था कि वह एक्टिंग में शौकिया नहीं, बल्कि कर्ज उतारने के लिए आए थे। उन्होंने कहा था उनके सिर पर बहुत सारा कर्ज था। लोग पैसा मांगने के लिए उनके पीछे पड़े थे। जब कोई रास्ता नहीं समझ आया, तब उन्हें छह महीने के अंदर उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोल मिल गया। इस शो से उनकी किस्मत ने मोड़ लिया और वह अपना कर्जा उतार पाए।
सोढ़ी ने दोबारा छोड़ा था TMKOC
घर-घर में अपने खुशमिजाज अंदाज के लिए मशहूर सोढी ने कई साल तक इस शो का हिस्सा रहने के बाद तारक मेहता को अलविदा कह दिया था. 12 साल तक सिटकॉम से जुड़े रहने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया था. लेकिन सोढी ने इस शो को कुछ समय के लिए छोड़ा था और दोबारा ज्वाइन करके साल 2020 में अलविदा कहा.
पब्लिक डिमांड के कारण की वापसी
खबरों की मानें तो गुरचरण सिंह साल 2008 से 2013 तक शो का हिस्सा थे. रिपोर्ट्स के अनुसार असित मोदी के साथ कुछ विवाद के कारण उन्होंने तारक मेहता छोड़ दिया. लेकिन वह अपने फैंस के बीच इतने पॉपुलर हो चुके थे कि लोग शो में दूसरे सोढी को देखना पसंद नहीं कर रहे थे. पब्लिक की भारी डिमांड के बाद साल 2014 में सोढी ने फिर से शो में एंट्री मारी.
आखिर क्यों छोड़ा शो
2014 में तारक मेहता में आने के बाद 2020 में कोविड लॉकडाउन के वक्त सोढ़ी ने फिर से शो छोड़ दिया. तारक मेहता छोड़ने का कारण भी उन्होंने बताया था. सोढी का कहना था कि उनके पिता की तबीयत सही नहीं थी और उनकी सर्जरी हुई थी. इसी वजह से मुझे उनके साथ रहना था, और भी कई पारिवारिक कारण थे, जिस वजह से अभिनेता ने शो छोड़ा.
जब कर्ज तले डूबे थे सोढी
काफी साल पहले गुरचरण सिंह ने इस शो में आने से पहले अपने संघर्ष के बारे में बताया था। अमर उजाला के अनुसार, सोढी मुंबई आने से पहले कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे थे. उनपर खूब सारा कर्ज हो गया था. जब वह मुंबई आए उस वक्त उनके सिर पर बहुत कर्ज था. जब कहीं से आर्थिक मदद की कोई उम्मीद नजर नहीं आई तो सोढी मुंबई आए. यहा आने के छह महीने बाद उनको तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोल मिला.
इन दिनों क्या कर रहे थे गुरचरण सिंह
सोढी का कहना था कि शो छोड़ने के बाद करीब सवा साल उन्होंने सिर्फ खुद पर ध्यान दिया. मां-पापा के लिए काम किया. कुछ समय पहले उन्होंने एक ब्रांड के लिए फिल्म शूट की थी.



